कक्षा 10 पाठ –8 कन्यादान (MCQ ) क्षितिज - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

सोमवार, 26 जुलाई 2021

कक्षा 10 पाठ –8 कन्यादान (MCQ ) क्षितिज

               पाठ –8 कन्यादान


 

प्रश्न-1. कन्यादान कविता के रचयिता कौन है?

(1) जयशंकर प्रसाद           (2) नागार्जुन

(3) गिरिजाकुमार माथुर     (4) ऋतुराज

उत्तर-(4) ऋतुराज

प्रश्न-2. ससुराल वाले लड़की के किस व्यक्तित्व का गलत फायदा उठाते हैं?

(1) भोलेपन का                   (2) कुटिलता का

(3) सुंदरता का                   (4) चतुराई का

उत्तर-(1)भोलेपन का

प्रश्न-3. कन्यादान करते समय किसका दुःख बहुत ही वास्तविक होता है?

(1) पिता का           (2) माँ का

(3) बहन का           (4) भाई का

उत्तर-(2) माँ का

प्रश्न-4. कविता में शब्दों के द्वारा किसी अवास्तविक वस्तु को वास्तविक-सा दिखने को क्या कहा गया है?

(1) काल्पनिक शब्द             (2) शाब्दिक सौंदर्य

(3) वास्तविक भ्रम             (4) शाब्दिक भ्रम

उत्तर-(4) शाब्दिक भ्रम

प्रश्न-5. लड़की की माँ दुखी थी क्योंकि उसकी कन्या ही उसकी एकमात्र क्या थी?

(1) सहारा                 (2) बेटी

(3) पूँजी                    (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) पूँजी

प्रश्न-6. माँ के लिए अंतिम पूँजी कौन है?

(1) पति                         (2) पुत्री

(3) परिवार                   (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) पुत्री

प्रश्न-7. किसको वैवाहिक जीवन के झंझटों और दुखों का ज्ञान नहीं है?

(1) दुनिया को           (2) साध्वी को

(3) ज्ञानी को            (4) लड़की को

उत्तर-(4) लड़की को

प्रश्न-8. भारत में कन्यादान करना कैसा माना जाता है?

(1) असम्मानजनक              (2) सर्वोत्तम

(3) प्रशंसात्मक                     (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (2) सर्वोत्तम

प्रश्न-9. कवि ने लड़की को किन सुखों में जीता हुआ दर्शाया है?

(1) काल्पनिक            (2) वास्तविक

(3) स्वप्निल                  (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) काल्पनिक

प्रश्न-10. धुँधला प्रकाशकिसका प्रतीक है?

(1) कम रोशनी                      (2) अँधेरा

(3) अस्पष्ट सुख                      (4) अशांति

उत्तर-(3) अस्पष्ट सुख 

प्रश्न-11. कविता में लड़की के सयाने होने का क्या आशय है?

(1) दुनियादारी को समझना       (2) जवान होना

(3) अनपढ़ होना                             (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) दुनियादारी को समझना

प्रश्न-12. कविता में आनंद का संचार कौन करती है?

(1) शब्द                (2) तुक और लय

(3) सौंदर्य               (4) चित्र

उत्तर-(2) तुक और लय

प्रश्न-13. लड़की की माँ को लड़की के किन दुखों की चिंता है?

(1) वास्तविक                (2) काल्पनिक

(3) संभावित                 (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) संभावित

प्रश्न-14. लड़कियाँ स्वभाव से कैसी होती हैं?

(1) सरल                     (2) कठोर

(3) सहनशील             (4) चालू

उत्तर-(1) सरल

प्रश्न-15. बहू को घर-गृहस्थी के बंधन में बाँधने के मोहक अस्त्र क्या हैं?

(1) शिक्षा                   (2) प्रेम

(3) शोषण                  (4) सुंदर वस्त्र और आभूषण

उत्तर-(4) सुंदर वस्त्र और आभूषण

प्रश्न-16. हर कन्या विवाह से पूर्व वैवाहिक जीवन के बारे में कैसी कल्पनाएँ करती हैं?

(1) मधुर                   (2) कोरी

(3) रंगीन                  (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) रंगीन

प्रश्न-17. बहुएँ थोड़े-से गहनों और कपड़ों के बदले क्या खो बैठती हैं?

(1) इज्जत                (2) आजादी

(3) सुन्दरता            (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) आजादी

प्रश्न-18. ‘कन्यादानकविता किससे संबंधित है?

(1) दहेज़ से                 (2) पुत्र-प्राप्ति से

(3) लड़कियों से          (4) नारी-जागृति से

उत्तर-(4) नारी-जागृति से

प्रश्न-19. तुक और लय कविता में किसका संचार करती हैं?

(1) भवनाओं का              (2) सुख का

(3) आनंद का                  (4) मधुरता का

उत्तर-(3) आनंद का

प्रश्न-20. माँ ने अपनी बेटी को किस पर रीझने से मना किया?

(1) अपने पैसे पर                    (2) अपनी सुंदरता पर

(3) पति के प्यार पर                (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) अपनी सुंदरता पर

प्रश्न-21. लड़कियाँ किनकी प्रशंसा सुनकर वहाँ के हर कष्ट झेल लेती हैं?

(1) ससुरालवालों की             (2) शिक्षिका की

(3) मित्रों की                         (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) ससुरालवालों की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें