क्षितिज कक्षा -10 पाठ – 7 छाया मत छूना (MCQ) - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

रविवार, 25 जुलाई 2021

क्षितिज कक्षा -10 पाठ – 7 छाया मत छूना (MCQ)

 


 प्रश्न-1. छाया मत छूना कविता के कवि कौन है?

(1) जयशंकर प्रसाद             (2) नागार्जुन

(3) गिरिजाकुमार माथुर        (4) ऋतुराज

उत्तर-(3) गिरिजाकुमार माथुर

प्रश्न-2. कवि जीवन में क्या पाने के लिए दौड़ता रहा?

(1) यश                  (2) धन

(3) ख़ुशी                (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) यश

प्रश्न-3. कविता में सुख का भ्रम पैदा करने वाली चीजों को क्या कहा गया है?

(1) कल्पना         (2) छाया

(3) स्वप्न            (4) मृगतृष्णा

उत्तर-(4) मृगतृष्णा 

प्रश्न-4. किसे याद करके कवि के मन में मनभावन चित्र उभरते हैं?

(1) मित्रों को             (2) रंगबिरंगी यादों को

(3) प्रकृति को           (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) रंगबिरंगी यादों को

प्रश्न-5. ‘फूल मिलाकिसकी प्राप्ति का संकेत है?

(1) धन प्राप्त होना           (2) फूल तोड़ना

(3) सफलता की प्राप्ति    (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) सफलता की प्राप्ति

प्रश्न-6. पुरानी मीठी यादों के साथ लगी सुहानी सुगंध कवि के तन-मन को क्या बना देती है?

(1) सुस्त                             (2) चंचल

(3) मस्त                                (4) रंगीन

उत्तर-(3) मस्त

प्रश्न-7. उचित अवसर पर मिलकर बाद में मिलने वाली ख़ुशी कैसी प्रतीत होती है?

(1) काल्पनिक                 (2) व्यर्थ

(3) संतोषजनक                (4) निराशाजनक

उत्तर-(2) व्यर्थ

प्रश्न-8. कवि किसे भूलने की सीख देता है?

(1) अपनों को                   (2) गलती को

(3) असफलताओं को      (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) असफलताओं को

प्रश्न-9. वसंत के समय फूल खिलने का क्या आशय है?

(1) समय पर फूल का खिलना    

(2) सुख प्राप्त होना

(3) सूखा पड़ना       

(4) उचित अवसर का लाभ मिलना

उत्तर-(4) उचित अवसर का लाभ मिलना

प्रश्न-10. शरद रात किसका प्रतीक है?

(1) ठंड का                   (2) खुशियों का

(3) धन का                    (4) प्रेम का

उत्तर-(2) खुशियों का

प्रश्न-11. कविता मेंरस-बसंतकिसका प्रतीक है?

(1) रंगीन बसंत का                (2) सुख का

(3) उचित अवसर का           (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) उचित अवसर का

प्रश्न-12. कविता में छाया का अर्थ क्या है?

(1) पुरानी मीठी यादें          (2) परछाईं

(3) दुःख                           (4) परेशानी

उत्तर-(1) पुरानी मीठी यादें

प्रश्न-13. कवि किसे याद करके अपने जीवन को नष्ट नहीं होने देना चाहता?

(1) प्रेमिका को            (2) असफलताओं को

(3) माता-पिता को      (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) असफलताओं को

प्रश्न-14. पुरानी मीठी यादों में जीने का परिणाम कैसा होता है?

(1) सुखद                      (2) उल्लासपूर्ण

(3) अभावपूर्ण               (4) दुःखमय

उत्तर-(4) दुःखमय

प्रश्न-15. रंस-बसंत जीवन के किन दिनों का प्रतीक है?

(1) बुरे                       (2) निराश

(3) सुहाने                   (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) सुहाने 

प्रश्न-16. कविता में मृगतृष्णा किसे कहा गया है?

(1) जल                (2) प्रभुता

(3) समृद्धि              (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) प्रभुता

प्रश्न-17. जब मनुष्य का मन दुविधाओं से भर जाता है तो क्या होता है?

(1) वह रोने लगता है|       (2) घर से भाग जाता है|

(3) वह लड़ने लगता है|    (4) तब उसे कोई रास्ता नहीं सूझता|

उत्तर-(4) तब उसे कोई रास्ता नहीं सूझता|

प्रश्न-18. कवि ने किन यादों में जीने से मना किया है?

(1) कड़वी यादों में                   (2) सुनहरी यादों में

(3) पुरानी मीठी यादों में        (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) पुरानी मीठी यादों में

प्रश्न-19. हर सुख में क्या छिपा रहता है?

(1) दुःख                             (2) प्रेम

(3) दर्द                               (4) याद

उत्तर-(1) दुःख

प्रश्न-20. कवि किसे देखकर अपनी प्रेमिका के केशों में गुँथे हुए फूल याद करते हैं?

(1) बादल को                      (2) शरद रात को

(3) चाँदनी रात को             (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) चाँदनी रात को

प्रश्न-21. चाँदनी रात को देखकर कवि को किसकी याद आती है?

(1) प्रेमिका के केशों में गूँथे फूल    (2) सांसारिक सुख

(3) माँ की                            (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) प्रेमिका के केशों में गूँथे फूल

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें