कक्षा 10 पाठ – 4 आत्मकथ्य (MCQ) (जयशंकर प्रसाद )क्षितिज बहुविकल्पीय प्रश्न - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

सोमवार, 19 जुलाई 2021

कक्षा 10 पाठ – 4 आत्मकथ्य (MCQ) (जयशंकर प्रसाद )क्षितिज बहुविकल्पीय प्रश्न

                                   पाठ – 4 आत्मकथ्य (MCQ) जयशंकर प्रसाद

 


प्रश्न-1. आत्मकथ्य के कवि का नाम क्या है?

(1) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला      (2) देव

(3) नागार्जुन                          (4) जयशंकर प्रसाद

उत्तर-(4) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न-2. कवि अपनी आत्मकथा लिखकर किसकी हँसी नहीं उड़ाना चाहते हैं?

(1) परिवार का                   (2) राष्ट्र का

(3) स्वयं की                      (4) पड़ोसी की

उत्तर-(3) स्वयं की

प्रश्न-3. कवि किसकी स्मृतियों के सहारे जीवित हैं?

(1) माँ के     (2) प्रेमिका के

(3) बेटे की    (4) मित्र के

उत्तर-(2) प्रेमिका के

प्रश्न-4. कविता में थका हुआ पथिक कौन है?

(1) कवि                             (2) कवि के मित्र

(3) कवि की प्रेमिका           (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) कवि

प्रश्न-5. ‘सीवन को उधेड़कर देखनासे कवि का क्या तात्पर्य है?

(1) कविता पढ़ना     (2) प्रेम में पड़ना

(3) निराश होना     (4) आत्मकथा लिखना

उत्तर-(4) आत्मकथा लिखना

प्रश्न-6. कवि के आलिंगन में आते-आते कौन रह गया?

(1) माँ                      (2) पुत्री

(3) प्रेमिका             (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) प्रेमिका

प्रश्न-7. कवि का दांपत्य जीवन कैसा है?

(1) क्लेश रहित     (2) सुखी

(3) दुखी              (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) दुखी

प्रश्न-8. कवि अपने जीवन के किन अनुभवों को सबसे बाँटना नहीं चाहते?

(1) सार्वजनिक            (2) पारिवारिक

(3) मधुर                     (4) निजी

उत्तर-(4) निजी

प्रश्न-9. जयशंकर प्रसाद कैसे कवि हैं?

(1) क्रांतिवादी      (2) छायावादी

(3) दरबारी        (4) प्रगतिवादी

उत्तर-(2) छायावादी

प्रश्न-10. कवि अपने किस स्वभाव को दोष नहीं देना चाहते हैं?

(1) मधुर           (2) उग्र

(3) कोमल         (4) सरल

उत्तर-(4) सरल

प्रश्न-11. कवि के जीवन के सारे दुःख-दर्द और अभाव अब कैसे हैं?

(1) मौन       (2) अधिक

(3) कम        (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) मौन

प्रश्न-12. कवि ने खाली घड़े से किसकी ओर इशारा किया है?

(1) खाली घर            (2) सूखी नदी

(3) असफल जीवन        (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) असफल जीवन  

प्रश्न-13. कवि अपनी आत्मकथा लिखकर किन यादों को ताजा नहीं करना चाहता है?

(1) कड़वी       (2) प्रिय

(3) निजी        (4) मधुर

उत्तर-(1) कड़वी

प्रश्न-14. कवि के जीवन की गागर कैसी है?

(1) रंगीन                (2) खाली

(3) भरी             (4) सुनहरी

उत्तर-(2) खाली

प्रश्न-15. कवि के सरल स्वभाव के कारण किसने धोखा दिया है?

(1) प्रेमिका ने        (2) मित्रों ने

(3) संबंधियों ने        (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) मित्रों ने

प्रश्न-16. गहरे नीले आकाश में अनगिनत लोगों ने क्या लिखे हैं?

(1) आत्मकथा              (2) कविता

(3) कहानियाँ                (4) गीत

उत्तर- (1) आत्मकथा

प्रश्न-17. कवि ने अब तक कैसा जीवन जीया है?

(1) दुखदायी       (2) सुखी

(3) स्वतंत्र          (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) दुखदायी

प्रश्न-18. मुरझाकर गिर रही पत्तियाँ किसकी प्रतीक हैं?

(1) खुशियों की                  (2) उदासी का

(3) निराशाओं का              (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) निराशाओं का

प्रश्न-19. कवि अपनी आत्मकथा लिखने के बजाय क्या करना चाहता है?

(1) रोना चाहता है|            (2) खुश रहना चाहता है|

(3) हँसना चाहता है|           (4) दूसरों की आत्मकथा सुनना चाहता है|

उत्तर- (4) दूसरों की आत्मकथा सुनना चाहता है|

प्रश्न-20. कवि ने अपने मन को किसका रूप दिया है?

(1) भँवरे          (2) गीतकार

(3) कोयल         (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) भँवरे 

प्रश्न-21. कवि का जीवन किसकी तरह खाली है?

(1) नीले आकाश           (2) बंजर भूमि

(3) खाली घड़ा            (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) खाली घड़ा

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें....

https://www.youtube.com/watch?v=COPYZwflUDU

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें