पाठ – 5 उत्साह और अट नहीं रही
सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’प्रश्न-1.उत्साह और अट नहीं रही कविता के रचनाकार कौन हैं? (1) जयशंकर प्रसाद
(2) नागार्जुन
(3) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(4) मंगलेश डबराल उत्तर-(3) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
प्रश्न -2. फागुन किसे उड़ने के लिए प्रेरित करता है?
(1) पक्षियों को
(2) लोगों को
(3) हवाओं को
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(1) पक्षियों को
प्रश्न
-3. कवि बादल में किसका स्वर सुनता है?
(1) रूदन
(2) क्रांति
(3) वेदना
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(2) क्रांति
प्रश्न -4. कविता में “अट नहीं रही है’ का तात्पर्य क्या है?
(1) दुखदायी जीवन जीना|
(2) रिक्त स्थान का न होना|
(3) ख़ुशी का न समाना|
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(3) ख़ुशी का न समाना|
प्रश्न -5. बादल अपनी गर्जन-तर्जन से किसे घेर लेता है?
(1) समुद्र को
(2) पृथ्वी को
(3) आकाश को
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(3) आकाश को
प्रश्न -6. ‘उत्साह’ कविता से निराला के किस व्यक्तित्व का पता चलता है?
(1) कोमल
(2) पौरूष
(3) सुस्त
(4) चालाक
उत्तर-(2) पौरूष
प्रश्न -7. कवि के अनुसार किसके केश सुंदर, काले और घुँघराले हैं?
(1) प्रेयसी के
(2) बादल के
(3) धरती के
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(2) बादल के
प्रश्न -8. फागुन मास में प्रकृति कैसी हो जाती है?
(1) सुहावनी
(2) गर्म
(3) ठंडी
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(1) सुहावनी
प्रश्न -9. कविता में बादल किसका प्रतीक है?
(1) भावनाओं का
(2) सुख का
(3) दुःख का
(4) क्रांति का
उत्तर-(4) क्रांति का
प्रश्न -10. कवि ने ‘निदाघ’ अर्थात् भीषण गर्मी से किसकी ओर इशारा किया है?
(1) अधिक गर्मी
(2) सांसारिक कष्ट
(3) असफलता
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(2) सांसारिक कष्ट
प्रश्न -11. ‘तप्त धरा’ का सांकेतिक अर्थ क्या है?
(1) गर्म धरती
(2) सूखी धरती
(3) दुखों से पीड़ित धरती
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(3) दुखों से पीड़ित धरती
प्रश्न -12. कविता ‘अट नहीं रही है’ में किस ऋतु के प्राकृतिक सौदर्य का चित्रण किया गया है?
(1) ग्रीष्म ऋतु
(2) वर्षा ऋतु
(3) शरद ऋतु
(4) वसंत ऋतु
उत्तर-(4) वसंत ऋतु
प्रश्न -13. किस महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है?
(1) फागुन
(2) माघ
(3) वैशाख
(4) अषाढ़
उत्तर-(1) फागुन
प्रश्न -14. फागुन मास में कैसी हवाएँ चल रही हैं?
(1) शुष्क
(2) नमीयुक्त
(3) मादक
(4) मंद-मंद
उत्तर-(3) मादक
प्रश्न -15. कवि ने बादलों का आह्वान करते हुए उनसे क्या करने का आग्रह किया है?
(1) न बरसने का
(2) बरसने का
(3) गरजने का
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(2) बरसने का
प्रश्न :16. फागुन मास के कारण लोगों के चेहरे पर क्या है?
(1) मायूसी
(2) डर
(3) दुःख
(4) ख़ुशी
उत्तर-(4) ख़ुशी
प्रश्न -17. बादल को कवि ने गरजने के लिए कहा है, जिससे कि वातावरण में-
(1) जोश और क्रांति फ़ैल सके|
(2) गर्मी समाप्त हो सके|
(3) बच्चे डर जाए|
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(1) जोश और क्रांति फ़ैल सके|
प्रश्न -18. कवि की आँख किससे नहीं हट रही है?
(1) सुंदर चित्र से
(2) पुस्तक से
(3) फागुन की शोभा से
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(3) फागुन की शोभा से
प्रश्न -19. कविता में जल का बरसना किसका प्रतीक है?
(1) बारिश होना
(2) शांति और सुख की स्थापना
(3) प्यास बुझना
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(2) शांति और सुख की स्थापना
प्रश्न -20. ‘धाराधर’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(1) पृथ्वी
(2) आकाश
(3) समुद्र
(4) बादल
उत्तर-(4) बादल
प्रश्न -21. ‘उत्साह’ कविता में कवि किसे संबोधित कर रहे हैं?
(1) बादलों को
(2) ईश्वर को
(3) मनुष्यों को
(4) पक्षियों को
उत्तर-(1) बादलों को
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें