क्षितिज कक्षा 10 अध्याय 3 सवैया और कवित्त - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

शनिवार, 17 जुलाई 2021

क्षितिज कक्षा 10 अध्याय 3 सवैया और कवित्त

 

                                 पाठ – 3 सवैया और कवित्त

 


 

प्रश्न-1. वसंत रुपी शिशु को प्रसन्न करने के लिए कौन गा रही है?

(1) बुलबुल      (2) मैना

(3) कोयल      (4) मोरनी

उत्तर-(3) कोयल

प्रश्न-2. फूलों से लदा हुआ झिंगोला किसकी शोभा है?

(1) वसंत की            (2) वर्षा की

(3) चाँदनी रात की       (4) उत्सव की

उत्तर-(1) वसंत की

प्रश्न-3. कवि के अनुसार वसंत ऋतु में किसके फूल प्रातःकाल खिल उठते हैं?

(1) सूर्यमुखी     (2) गुलाब

(3) गेंदा       (4) अड़हुल

उत्तर-(2) गुलाब

प्रश्न-4. किसकी जगमगाहट राधा की सखियों की तरह लग रही है?

(1) बल्ब की       (2) सूर्य की

(3) सौन्दर्य की         (4) तारों की

उत्तर-(4) तारों की

प्रश्न-5. वसंत रुपी शिशु का पालना कौन झूला रही है?

(1) माँ             (2) पवन

(3) वृक्ष के पत्ते      (4) डालियाँ

उत्तर-(2) पवन

प्रश्न-6. कृष्ण को किसकी भांति सजा-धजा दिखाया गया है?

(1) नायक       (2) देव

(3) दुल्हे       (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) दुल्हे

प्रश्न-7. चाँदनी रात में कौन दर्पण-सा प्रतीत होता है?

(1) आकाश      (2) तारे

(3) चाँद        (4) जल

उत्तर-(1) आकाश

प्रश्न-8. कृष्ण के शरीर का रंग कैसा है?

(1) साँवला     (2) गोरा

(3) काला       (4) गेंहुआ

उत्तर-(1) साँवला

प्रश्न-9. कविता में कैसी रात का वर्णन किया गया है?

(1) अँधेरी      (2) काली

(3) चाँदनी      (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) चाँदनी

प्रश्न-10. कवि ने कामदेव के शिशु के रूप में किस ऋतु की कल्पना करते हैं?

(1) ग्रीष्म ऋतु      (2) शरद ऋतु

(3) वर्षा ऋतु      (4) वसंत ऋतु

उत्तर-(4) वसंत ऋतु

प्रश्न-11. कृष्ण कमर में क्या पहने हुए हैं?

(1) कमरधनी     (2) डोरी

(3) माला      (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) कमरधनी

प्रश्न-12. कृष्ण का मुख किसके समान कांति से परिपूर्ण है?

(1) सूर्य      (2) चन्द्रमा

(3) तारों      (4) फूल

उत्तर- (2) चन्द्रमा

प्रश्न-13. देव कैसे कवि हैं?

(1) छायावादी      (2) दरबारी

(3) आशावादी     (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) दरबारी

प्रश्न-14. कृष्ण कैसा वस्त्र धारण किये हुए हैं?

(1) काला     (2) सफ़ेद

(3) लाल      (4) पीला

उत्तर-(4) पीला

प्रश्न-15. कवि ने चाँदनी की कल्पना किसके रूप में की है?

(1) सुधा-मंदिर      (2) देव-मंदिर

(3) सौंदर्य-महल     (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(1) सुधा-मंदिर

प्रश्न-16. कृष्ण की छाती पर किसकी माला शोभित हो रही हैं?

(1) सोने की माला      (2) हीरे का हार

(3) फूलों की वनमाला     (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(3) फूलों की वनमाला

प्रश्न-17. कृष्ण किस प्रदेश के सबसे सुन्दर और सुसज्जित पुरूष हैं?

(1) मथुरा      (2) बरसाना

(3) ब्रज       (4) द्वारिका

उत्तर-(3) ब्रज

प्रश्न-18. कृष्ण के चरणों में क्या सुशोभित हैं?

(1) पुष्प      (2) नुपूर

(3) खड़ाऊं     (4) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(2) नुपूर

प्रश्न-19. किसकी आँखें चंचलता और शरारत से भरी हैं?

(1) कृष्ण की      (2) राधा की

(3) मीरा की     (4) शिशु की

उत्तर-(1) कृष्ण की

प्रश्न-20. कवि ने चाँदनी रात की सुंदरता को किन रूपों में देखा है?

(1) आकाश में स्फटिक शिलाओं से बने मंदिर के रूप में     

(2) दही से छलकते समुद्र के रूप में

(3) दूध की झाग से बने फर्श के रूप में          (4) उपर्युक्त सभी

उत्तर-(4) उपर्युक्त सभी

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें....

https://youtu.be/n1-tjxIkD4c

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें