बोर्ड परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण अंतर
(1)कहानी
और उपन्यास में अंतर
कहानी उपन्यास
1. कहानी
छोटी होती है। 1. उपन्यास बड़ा
होता है।
2. कहानी
में एक घटना का
वर्णन होता है। 2. उपन्यास में अनेक घटनाओं
का वर्णन होता है।
3. कहानी
में कम पात्र होते
हैं। 3. उपन्यास में
अधिक पात्र होते हैं।
4. परीक्षा
प्रेमचंद्र द्वारा लिखित कहानी है। 4. गोदान
प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यास है।
(2) एकांकी
और नाटक में अंतर
एकांकी नाटक
1. एकांकी
में एक ही अंक
होता है। 1. नाटक में
अनेक अंक होते हैं।
2. एकांकी
की कथावस्तु संक्षिप्त (छोटी) होती है। 2. नाटक की कथावस्तु विस्तृत
(बड़ी) होती है।
3. एकांकी
में पात्रों की संख्या कम
होती है। 3. नाटक
में पात्रों की संख्या अधिक
होती है।
4. दीपदान
रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित एकांकी है। 4. चंद्रगुप्त
जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित नाटक है।
(3) जीवनी
और आत्मकथा में अंतर
जीवनी आत्मकथा
1. जीवनी
किसी महापुरुष के जीवन पर
लिखी जाती है।
1. आत्मकथा
स्वयं के जीवन पर
स्वयं के द्वारा की
जाती है।
2. जीवनी
सत्य घटना पर आधारित
होती है। 2. आत्मकथा काल्पनिक
भी हो सकती है।
3. जीवनी वर्णनात्मक शैली में लिखी
जाती है। 3.
आत्मकथा कथात्मक शैली में लिखी
जाती है।
4. जीवनी मरणोपरांत लिखी जाती है। 4. आत्मकथा जीवित रहते लिखी जाती
है।
(4) महाकाव्य
और खंडकाव्य में अंतर
महाकाव्य खंडकाव्य
1.महाकाव्य
में नायक के जीवन
का संपूर्ण वर्णन होता है।1.खंडकाव्य
में नायक के जीवन
की किसी एक घटना
का वर्णन होता है।
2. महाकाव्य
में अनेक छंदों का
प्रयोग होता है। 2. खंडकाव्य में एक ही
छंद का प्रयोग होता
है।
3. महाकाव्य
में 8 या 8 से अधिक
सर्ग होते हैं। 3. खंडकाव्य में ऐसी कोई
बाध्यता नहीं होती है।
(5)संधि
और समास में अंतर
संधि समास
1. संधि
में दो वर्णों का
योग होता है। 1. समास
में दो पदों
का योग होता है।
2. संधि
में वर्णों का मेल और
विकार होता है। 2. समास में पदों, के प्रत्यय का
लोप होता है।
3. संधि को
तोड़ना विच्छेदन कहलाता है। 3. समास
को तोड़ना विग्रह कहलाता है।
4. संधि केवल तत्सम
शब्दों की होती है। 4. समाज संस्कृत, तत्सम,
हिंदी, उर्दू हर प्रकार के शब्दों की होती है।
(6) पाठ्य
मुक्तक और गेय मुक्तक
में अंतर
पाठ्य
मुक्तक गेय
मुक्तक
1. पाठ्य
मुक्तक पढ़ा जाता है। 1,गेय मुक्तक गाया
जाता है।
2. पाठ्य
मुक्तक में विचार तत्व
की प्रधानता रहती है।
2. गेय मुक्तक में भाव तत्व
की प्रधानता रहती है।
3. पाठ्य मुक्तक के अंतर्गत कबीर,रहीम,बिहारी
,तुलसी आदि के दोहे आते हैं। 3.गेय मुक्तक सूर,कबीर, मीरा,तुलसी आदि के पद आते हैं।
आचार्य भरत मुनि के अनुसार रस की परिभासा लिखिए
जवाब देंहटाएं