(1)पूर्ण विराम
चिन्ह - (।) वाक्य के पूरा होने पर अंत में पूर्ण विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। यह वाक्य की पूर्णता प्रकट करने वाला चिन्ह
होता है।
जैसे:- रवि आगरा
जाएगा।
(2) अर्ध विराम - (;
) ऐसे चिन्ह का प्रयोग पूर्णविराम से कम समय तक
रुकने के लिए करते हैं।
जैसे :- नाटक
समाप्त हुआ; दर्शक चले गए।
(3) अल्प विराम - (,)
पढ़ते समय अर्धविराम से कम समय में रुकने के
लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। उप वाक्यों को अलग करने के लिए, पत्र में संबोधन एवं समापन के लिए भी इसे प्रयोग करते हैं।
जैसे:- राम,
सोहन, सविता और मुन्ना पढ़ रहे हैं।
(4) प्रश्नवाचक चिन्ह
- (?) वाक्य में प्रश्न पूछने की स्थिति दर्शाने के
लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
जैसे:- क्या
तुमने काम कर लिया?
(5) विस्मय सूचक -
(!) इस चिन्ह का प्रयोग विस्मय, हर्ष, घृणा,करुणा, शोक आदि भावों के लिए
किया जाता है। यह चिन्ह वाक्य
के मध्य या अंत में लगाए जाते हैं।
जैसे:- आह! कितनी
पीड़ा हो रही है।
(6) उद्धरण चिन्ह -
(".. ") ('...') किसी वक्ता की
युक्ति, शीर्षक, वाक्यांश, विशेष रचना आदि के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। इसके दो प्रकार हैं- एकल और युगल
जैसे:- (क) एकल
उद्धरण चिन्ह - प्रेमचंद की रचना 'गोदान' है।
(ख) युगल उद्धरण चिन्ह - गांधी जी ने कहा "सत्य ही
ईश्वर है।"
(7) योजक चिन्ह - (-)
समान स्तर के दो शब्दों को जोड़ने हेतु इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
जैसे:- लड़ाई -
झगड़ा, माता - पिता
(8) संक्षेप सूचक
चिन्ह - (.) शब्द को संक्षिप्त रूप में लिखने के लिए संक्षेप सूचक चिन्ह का प्रयोग
किया जाता है।
जैसे:- मध्य
प्रदेश को ( म. प्र.), छत्तीसगढ़ को (
छ. ग.)
(9) विवरण चिन्ह -
(:-) व्यक्ति, वस्तु अथवा
स्थानों का विवरण देने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
जैसे:- सभा में
निम्नलिखित व्यक्तियों ने भाषण दिया था :- श्री मोहनदास, श्री रायसिंह आदि।
(10) लोप सूचक चिन्ह -
(.....) जब किसी कथन को पूर्ण रूप से नहीं लिखना होता है‚ तो यह चिन्ह लगाया जाता है।
जैसे:- मैं तो
आऊंगा ही क्या आप भी........
(11) निर्देशक चिन्ह (–)
यह चिन्ह योजक से बड़ा होता है। इसका प्रयोग निर्देश देने और संवाद लेखन में
किया जाता है।
जैसे:- (क)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(ख) पन्ना – तुम तो मेवाड़ के
दीपक हो। उदय सिंह – पर मां मेरा दीपदान न कर देना।
(12) उपविराम चिन्ह -
(:) निर्देश, संवाद-लेखन,
शीर्षक आदि के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया
जाता है।
जैसे:- विज्ञान : वरदान या अभिशाप
(13) त्रुटिपूरक चिन्ह
- (^) जब लिखते समय बीच में कोई
शब्द छूट जाए उस स्थान पर यह चिन्ह लगाकर शब्द लिखा जाता है।
गरम
जैसे:- पानी ^ हो गया
अगर आप विलोम शब्द को वीडियो के माध्यम से समझना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करे
https://www.youtube.com/watch?v=kZUrQySORYM&t=107s
छात्रों का ज्ञान वर्धन हुआ बहुत अच्छी जानकारी प्राप्त हुई
जवाब देंहटाएंधन्यवाद सर,
हटाएंइस जानकारी को और भी ज्यादा शेयर करेंं