उपसर्ग की परिभाषा:- वाह
शब्दांश जो किसी शब्दों के पूर्व अथवा पहले लगकर उस शब्द का अर्थ बदल देते हैं, अथवा
उनमें नई विशेषता उत्पन्न कर देते हैं, बे
उपसर्ग कहलाते हैं
(1) उपसर्ग को शब्दांश कहते हैं
(2) उपसर्ग शब्द के पहले लगते हैं
(3) उपसर्ग अर्थ में बदलाव लाते हैं
उपसर्ग के प्रकार
(1) संस्कृत के उपसर्ग
(2) हिंदी के उपसर्ग
(3) अरबी/फारसी
के उपसर्ग
(4) अंग्रेजी भाषा के उपसर्ग
संस्कृत के उपसर्ग
अति - (अधिक) अतिरिक्त, अत्याधिक, अत्याधुनिक, अतिशय, अतिकोमल, अत्याचार, अतिक्रमण
अधि - (श्रेष्ठ,ऊपर) अधिनायक, अधिकार, अधिपति, अधिकरण, अध्ययन, अधिशुल्क, अध्यादेश
अनु - (सामान,पीछे) अनुज, अनुचर, अनुगामी, अनुराग, अनुसार,अनुवाद,अनुरोध अनुशासन
अप - (बुरा,हीन) अपकेंद्र, अपकृति, अपशकुन, अपव्यय, अपमान, अपहरण, अपशब्द, अपवाद
अभि - (सामने,ओर) अभिलाषा, अभिप्राय, अभिशाप, अभियोग, अभिमान, अभ्यास, अभिमान, अभिवादन
अब - (बुरा, अमनहीन) अवतार, अवगुण, अवनति, अभिषेक, अवकाश, अवसर, अवज्ञा, अवगुण
आ - (तक,समेत) आचरण, आरक्षण, आदान, आमरण, आगमन, आक्रमण, आजीवन, आजन्म, आकर्षण
उप – (निकट,समान,छोटा) उपवन, उपसर्ग, उपमेय, उपकार, उपस्थित, उपचार, उपसंहार, उपहार, उपयोग
नि – (नीचे,निषेध)निवारण, निकृष्ट, निरूपण, निगमन, निडर, निगम, निवास, निबन्ध, निदेशक, निवारण
परा – (विपरीत,नाश) पराजय, पराक्रम, परामर्श, पराधीन, पराभूत, परास्त, पराकाष्ठा, परावर्तन
परि – (चारोंओर) परिणाम, परिक्रमा, परीक्षा, परिचालक, परिकल्पना, परीक्षा, परिवर्तन, पर्यटन, परिवार
प्र – (अधिक,आगे) प्रकार, प्रकृति, प्रक्रिया, प्रवाह, प्रमाण, प्रहार, प्रताप, प्रभाव, प्रयत्न, प्रदर्शनी, प्रयोग
प्रति – (विरुद्ध,सामने) प्रतिकूल, प्रतिध्वनी, प्रतिनिधि, प्रतिरोध, प्रतिष्ठा, प्रतिदान, प्रत्यागम,प्रतिकार
वि – (विशिष्ट,भिन्न) विख्यात,विवाद, विदेश, विनाश, विशिष्ट, विरोध, विकास, विभाग, विराम, विपक्ष, विनय, विजय, विज्ञान, विश्व, विज्ञप्ति, विजय,
सम् – (पूर्णता,साथ) संगति, संजय, संग्राम, संतुलन, सन्यासी, सम्मेलन, संरक्षण, संसाधन, सम्मान
सु –(अच्छा)सुगम, सुलभ, सुपुत्र, सुजन, सुशील, सुयोग, सुव्यवस्थित, सकर्मक, सुनयन, सुबोध, सुमनोहर
दुस् –(बुरा,कठिन) दुश्चिन्त, दुश्शासन, दुष्कर, दुष्कर्म, दुस्साहस, दुस्साध्य, दुष्कृत्य, दुष्प्राप्य,
दूर -(बुरा,कठिन) दुरुक्ति, दुर्जन, दुर्गम, दुर्बल, दुर्लभ, दुखद, दुर्भाग्य, दुराचार, दुरवस्था, दुरुपयोग
निर् – (रहित,निषेध) निर्जन, निर्णय, निर्मल, निर्वाह, निर्भय, निर्धन, निर्जीव निर्गुण, निर्विघ्न, निरोग
निस् – (रहित,निषेध) निष्काम, निष्कपट,निश्छल, निस्तेज,निश्चय, निश्चल
निष्कलंक,
·
हिंदी के उपसर्ग
अ / अन – (अभाव, निषेध)
अनहोनी, अनपढ़, अनजान, अछूत, अथाह, अनबन, अचेत, अनमोल, अलग, अटल, अभागा, अमोल, अजर, अजान, अनसुनी, अनकहा
औ – हीन , अब , निषेध
औगुन, औघट , औतार
, औगढ़ , औढर, औघर , औसर
,औसान
क / कु – बुरा
कपूत, कुचाल, कुलक्षण, कुरूप, कुचक्र
पर – दूसरा, दूसरी पीढ़ी , बाद का
परदादा , परपोता , परनाना
, परदेशी , परजीवी
, परकोटा , परलोक
, परकाज परलोक , परोपकार
, परसर्ग , परहित
स / सु – अच्छा
सुफल , सुनामी , सुकाल
, सपूत, सुडौल
, सुजान , सुघड़
अध – आधा
अधमरा , अधजला , अधपका
, अधखिला , अध्सेरा
, अधजल , अधस्थल
भर – पूरा
भरपेट , भरसक , भरपूर
, भरदिन
·
अरबी-फारसी, उर्दू के उपसर्ग
फ़ी – प्रति
फ़ीसदी, फ़ीआदमी
ब – से, के, में, अनुसार
बनाम, बदस्तूर, बमुश्किल, बतकल्लुफ़
बद – बुरा
बदनाम, बदमाश, बदकिस्मत, बदबू, बदहज़मी, बददिमाग, बदमज़ा, बदहवास, बददुआ, बदनीयत, बदकार
बर – पर, ऊपर, बाहर
बरकरार, बरवक्त, बरअक्स, बरजमां
बा – सहित
बाकायदा, बाकलम, बाइज्जत, बाइन्साफ, बामुलाहिज़ा
बिला – बिना
बिलावज़ह, बिलालिहाज़, बिलाशक, बिलानागा
बे – बिना
बेबुनियाद, बेईमान, बेवक्त, बेरहम, बेतरह, बेइज्जत, बेअक्ल, बेकसूर, बेमानी, बेशक
ला – बिना, नहीं
लापता, लाजबाब, लावारिस, लापरवाह, लाइलाज, लामानी, लाइल्म, लाज़वाल
सर – मुख्य
सरहद, सरताज, सरकार, सरगना
अल – निश्र्चित, अन्तिम
अलविदा, अलबत्ता
कम – हीन, थोड़ा, अल्प
कमसिन, कमअक्ल, कमज़ोर
खुश – श्रेष्ठता के अर्थ में
खुशबू, खुशनसीब, खुशकिस्मत, खुशदिल, खुशहाल, खुशमिजाज
ग़ैर – निषेध
ग़ैरहाज़िर, ग़ैरकानूनी, ग़ैरवाजिब, ग़ैरमुमकिन, ग़ैरसरकारी, ग़ैरमुनासिब
दर – मध्य में
दरम्यान, दरअसल, दरहकीकत
ना – अभाव
नामुमकिन, नामुराद, नाकामयाब, नापसन्द, नासमझ, नालायक, नाचीज़, नापाक, नाकाम
·
अंग्रेजी के उपसर्ग
जनरल – प्रधान, सामान्य
जनरल मैनेजर, जनरल सेक्रेटरी, जनरल इंश्योरेंस
हैड – मुख्य
हेडमास्टर, हेड क्लर्क, हेड
ऑफिस, हेड कांस्टेबल, हैड मुंशी, हैड
पंडित
डिप्टी –सहायक
डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी रजिस्टर, डिप्टी मिनिस्टर
वाइस – सहायक , उप
वाइसराय, वाइस चांसलर, वाइस
प्रेजिडेंट, वाइस प्रिंसिपल
एक्स – मुक्त
एक्सप्रेस , एक्स कमिश्नर , एक्स
स्टूडेंट , एक्स प्रिंसिपल
हाफ – आधा
हाफटिकट, हाफरेट, हाफकमीज, हाफ पेंट, हाफ
बाड़ी
सब – अधीन , नीचे
सबजज, सबकमेटी, सबरजिस्टर, सब पोस्टर, सब
इंस्पेक्टर
चीफ – प्रमुख
चीफ मिनिस्टर, चीफ इंजीनियर, चीफ
सेक्रेटरी
·
एक से अधिक उपसर्गों का प्रयोग
सत+आ+चार
= सदाचार
निर+अभि+मान
= निरभिमान
सु+आ+गत
= स्वागत
अन+आ+चार
= अनाचार
सु+प्र+स्थान
= सुप्रस्थान
अन+आ+गत
= अनागत
वि+आ+करण
= व्याकरण
अ+परा+जय
= अपराजय
अ+नि+यंत्रित
= अनियंत्रित
प्रति+उप+कार
= प्रतुप्कार
परी+आ+वरण
= पर्यावरण
अति+आ+चार
= अत्याचार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें