सामाजिक समरसता कक्षा-10 (पद्य खंड) - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

सामाजिक समरसता कक्षा-10 (पद्य खंड)



प्रश्न 1. लोहा किसकी श्वांस से भस्म हो जाता है?
उत्तर: लोहा मरे हुए जानवर की खाल से बनी हुई मसक की श्वांस (हवा) से भस्म हो जाता है।

प्रश्न 2. भक्ति किस प्रकार के प्राणियों से नहीं हो सकती?
उत्तर: कामी, क्रोधी और लालची प्रकृति के प्राणियों से भक्ति नहीं हो सकती।

प्रश्न 3. गुण लाख रुपये में कब बिकता है?
उत्तर: गुण लाख रुपये में तब बिकता है जब उसे गुण का ग्राहक मिल जाता है।

प्रश्न 4. संसार में विद्यमान सचर-अचर प्राणी क्या कर रहे हैं?
उत्तर: संसार में विद्यमान जितने भी सचर या अचर प्राणी हैं, वे सभी अपने-अपने कर्मों में लगे हुए हैं।

प्रश्न 5. दयामयी माता के तुल्य किसे माना गया है?
उत्तर: दयामयी माता के तुल्य पृथ्वी को माना गया है।

प्रश्न 6. जीवन को सफल बनाने के लिए कवि क्या निर्देश देते हैं?
उत्तर: जीवन को सफल बनाने के लिए कवि ने मनुष्यों को अपने-अपने उद्देश्य में लगे रहने का निर्देश दिया है।

प्रश्न 7.कबीर ईश्वर से क्या माँगते हैं?
उत्तर: कबीर ईश्वर से यह माँगते हैं कि हे भगवान तुम कृपा करके मुझे इतना दे देना जिससे मैं अपने परिवार को पाल लूँ, मैं खुद भी भूखा रहूँ और कोई साधु भी मेरे घर से खाली हाथ जाये।

प्रश्न 8. कवि के अनुसार किस प्रकार के वृक्ष के नीचे विश्राम करना चाहिए?
उत्तर: कवि के अनुसार उस वृक्ष के नीचे विश्राम करना चाहिए जिसमें बारह महीने फल लगते हों, जिसमें शीतल छाया हो और घने फल हों तथा जिस पर पक्षी गण क्रीड़ा करते हों।

प्रश्न 9. साधु से किस प्रकार के प्रश्न नहीं करने चाहिए?
उत्तर: साधु से उसकी जाति नहीं पूछनी चाहिए, उससे तो केवल ज्ञान की बातें पूछनी चाहिए।

प्रश्न 10. ‘लोक कल्याण कामनासे कवि का क्या आशय है?
उत्तर: लोक कल्याण कामना से कवि का आशय है कि हमें संसार में रहकर ऐसे कार्य करने चाहिए जिनसे अधिक-से-अधिक लोगों का कल्याण हो। स्वार्थ के लिए हमें कार्य नहीं करने चाहिए।

प्रश्न 11. कवि जग की विषम आँधियों के सम्मुख किस प्रकार के स्वभाव की अपेक्षा कर रहा है?
उत्तर: कवि जग की विषम आँधियों के सम्मुख हिम्मत से डटे रहने के स्वभाव की अपेक्षा कर रहा है।

प्रश्न 12. दुर्बल को सताने का क्या दुष्परिणाम होता है?
उत्तर: दुर्बल व्यक्ति को सताने का यह परिणाम होता है कि उसकी मोटी आहों से कोई बच नहीं पायेगा।

प्रश्न 13. अवगुण का निवास कहाँ है?
उत्तर: अवगुण का निवास मनुष्यों के हृदय में होता है।

प्रश्न 14. किन विशेषताओं को खोकर भक्ति की जा सकती है?
उत्तर: जाति एवं वर्ण जैसी विशेषताओं को खोकर ही भक्ति की जा सकती है।

प्रश्न 15. मनुष्य किन-किन शक्तियों से सम्पन्न है? संसार में जीने का उद्देश्य लिखिए।
उत्तर: मनुष्य अमित बुद्धि एवं बल से युक्त है, अतः उसका संसार में जीने का भी निश्चित उद्देश्य है; और वह है जीवन में प्रतिक्षण अपने उद्देश्य को पाने के लिए कर्म में जुटे रहना।

प्रश्न 16. ‘जीवन सन्देशकविता का केन्द्रीय भाव लिखिए।
उत्तर: ‘जीवन सन्देशकविता में कवि ने स्पष्ट किया है कि मनुष्य एक कर्त्तव्यपरायण व्यक्ति है, किन्तु कभी-कभी वह कर्तव्य से विमुख होकर भी काम करने लगता है और जीवन के उच्च उद्देश्यों से भटक जाता है। इस प्रकार के कार्यों से वह समाज की कोई भलाई नहीं कर सकता। अपने समाज और अपनी जन्म-भूमि के प्रति भी मनुष्य में कर्त्तव्य भावना होनी चाहिए, तभी उसकी जीवन यात्रा सार्थक है।

प्रश्न 17. संसार मनुष्य के लिए एक परीक्षा स्थल है, ऐसा कवि ने क्यों कहा है ?
उत्तर: संसार में अनेकानेक विषम परिस्थितियाँ और विपदाएँ आती रहती हैं, इसलिए कवि ने संसार को एक परीक्षा स्थल कहा है। इन विषम परिस्थितियों और आपदाओं से मनुष्य को घबड़ाना नहीं चाहिए बल्कि उनका डटकर सामना करना। चाहिए तथा अपने उद्देश्य को पाने के लिए निरन्तर संघर्ष करते रहना चाहिए।

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.लोहा किसकी श्वांस से भस्म हो जाता है?
(
) कोयले की            () सोने की
(
) लकड़ी की             () मरी हुई खाल की।
उत्तर
(मरी हुई खाल की।

प्रश्न 2. दयामयी माता के तुल्य किसे माना गया है?
(
) माँ                  () भारत की धरती को
(
) भारत                () प्रान्त को।
उत्तर: () भारत की धरती को

प्रश्न 3. कवि के अनुसार किस प्रकार के वृक्ष के नीचे विश्राम करना चाहिए?
(
) छायादार                () घना
(
) फलयुक्त                 () उपर्युक्त सभी।
उत्तर: () उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 4. सज्जन व्यक्ति से क्या पूछना चाहिए?
(
) जाति                 () नाम
(
) ज्ञान                   () काम।
उत्तर:   () ज्ञान

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1.    जाति पूछो साधु की पूछि लीजिए ………..

2.    कबीर ने बाह्य आडम्बरों तथा ………… का मूर्तिपूजा का विरोध किया।

3.    ऊँचे कुल में जन्म लिया हो पर करनी ऊँची हो, ऐसा व्यक्ति ……….. स्वर्ण कलश के समान है।

4.    लोक कल्याण की कामना ही सच्ची ……….. है।

उत्तर: 1.ज्ञान    2.अन्धविश्वास  3.मदिरा से भरे   4.लोक सेवा।

सत्य/असत्य

1.    कबीर की भाषा को खिचड़ी या सधुक्कड़ी भाषा कहा जाता है। (सत्य)

 

2.    कबीर ने बाहरी आडम्बरों का समर्थन किया। (असत्य)

 

3.    सबसे अधिक अवगुण औरों में ही होते हैंकबीर का यह कथन है। (असत्य)

 

4.    रामनरेश त्रिपाठी स्वच्छन्दतावादी काव्यधारा के प्रतिष्ठित कवि हैं। इन्होंने स्वच्छन्दतावादी परम्परा को बढ़ाया। (सत्य)

 

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

1.    कबीर सच्चे अर्थों में कवि होते हुए भी क्या थे?

2.    साधु से क्या नहीं पूछना चाहिए?

3.    कवि ने जीवन सन्देश में अपने कर्म में कैसी तत्परता बतायी है?

4.    अटल निश्चय भय रहित संसार में कौन है?

5.    जीवन संदेश कविता का मूल स्वर क्या है?

6.    गुण कब लाख रुपये में बिकता है?

उत्तर: 1.समाज सुधारक  2.जाति  3.तुच्छ पत्र जैसी  4.ध्रुव जैसा  5.कर्म में रत रहना  6.जब गुणों को समझने वाला ग्राहक मिलता है।

अगर आपको इन प्रश्न और उत्तर का वीडियो देखना है तो इस लिंक पर क्लिक करें...

                                              इधर क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें