Add caption |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. गिरिधर के अनुसार हमें क्या भूल जाना चाहिए?
उत्तर: गिरिधर के अनुसार हमें बीती हुई बातों को भूल जाना चाहिए।
प्रश्न 2. कोयल को उसके किस गुण के कारण पसन्द किया जाता है?
उत्तर: कोयल को उसकी मीठी वाणी के गुण के कारण पसन्द किया जाता है।
प्रश्न 3.गिरिधर द्वारा प्रयुक्त छन्द का नाम लिखिए।
उत्तर: गिरिधर द्वारा प्रयुक्त छन्द का नाम ‘कुण्डलियाँ’ है।
प्रश्न 4.व्यक्ति सम्मान योग्य कब बन जाता है?
उत्तर: व्यक्ति जब परोपकार की भावना से कार्य करता है तो वह सम्मान के योग्य बन जाता है।
प्रश्न 5. भारतेन्दु के अनुसार भारत की दुर्दशा का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर: भारतेन्दु के अनुसार भारत की दुर्दशा का प्रमुख कारण आपस में बैर और फूट की भावना का होना है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.कवि गिरिधर के अनुसार मन की बात को कब तक प्रकट नहीं करना चाहिए?
उत्तर:कवि गिरिधर के अनुसार मन की बात को तब तक प्रकट नहीं करना चाहिए जब तक कि किसी कार्य में सफलता न मिल जाए।
प्रश्न 2. धन-दौलत का अभिमान क्यों नहीं करना चाहिए?
उत्तर: धन-दौलत का अभिमान इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि यह धन-दौलत सदा एक के साथ नहीं रहती है, अपितु यह चंचल एवं स्थान बदलने वाली है।
प्रश्न 3. कवि ने गुणवान के महत्व को किस प्रकार रेखांकित किया है?
उत्तर: कवि ने गुणवान के महत्त्व को इस प्रकार रेखांकित किया है कि गणी व्यक्ति के चाहने वाले हजारों व्यक्ति मिल जाते हैं पर निर्गुण का साथ तो घरवाले भी नहीं दे पाते। कोई काम या व्यापार चल नहीं सकता है। इनको चलाने के लिए उनमें डूबना पड़ता है।
प्रश्न 5. सम्माननीय होने के लिए किन गुणों का होना आवश्यक है?
उत्तर: सम्माननीय होने के लिए व्यक्ति को परोपकारी होना चाहिए; कोरे पद से काम नहीं चलता है।
प्रश्न 6. ‘उठहु छोड़ि विसराम’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: ‘उठहु छोड़ि विसराम’ का आशय यह कि तुम विश्राम त्यागकर उस निर्गुण निराकर ईश्वर को पूरी तरह अपना लो।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. बिना विचारे काम करने में क्या हानि होती है? समझाइए।
उत्तर: जो व्यक्ति बिना विचारे अपना कोई काम करता है, तो उस काम में उसे सफलता नहीं मिलती है। इससे जहाँ उसका काम बिगड़ जाता है वहीं संसार में उसकी हँसी भी उड़ती है।
प्रश्न 2. कौआ और कोयल के उदाहरण से कवि जो सन्देश देना चाहता है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: कौआ और कोयल के उदाहरण द्वारा कवि यह सन्देश देना चाहता है कि संसार में व्यक्ति की प्रतिष्ठा उसके रूप-रंग से नहीं अपितु गुणों से होती है।
प्रश्न 3. पाठ में संकलित भाषा सम्बन्धी दोहों के माध्यम से भारतेन्दु जी क्या सन्देश देना चाहते हैं?
उत्तर: पाठ में संकलित भाषा सम्बन्धी दोहों के माध्यम से भारतेन्दु जी यह सन्देश देना चाहते हैं कि किसी भी देश की उन्नति उसकी मातृ भाषा के विकास द्वारा ही सम्भव है।
प्रश्न 4. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की काव्य प्रतिभा पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।
उत्तर: भारतेन्दु हरिश्चन्द्र बहु आयामी रचनाकार हैं। उन्होंने नाटक, काव्य, निबन्ध आदि सभी विधाओं पर लेखनी चलाई है। वे समाजोन्मुखी चिन्तक कवि हैं, इसलिए उनकी कविताओं में नीति कथन सर्वत्र मिलते हैं। आपने परोपकार एवं एकता को विशेष महत्त्व प्रदान किया है।
अगर आपको इस प्रश्न और उत्तर का वीडियो देखना है तो इस लिंक पर क्लिक करें...https://youtu.be/dz4oDPiTUEI
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें