देशज , विदेशज और संकर शब्द - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

देशज , विदेशज और संकर शब्द


                   देशज शब्द, विदेशज शब्द और संकर शब्द

देशज शब्द:- वे शब्द जो स्थानीय भाषा के शब्द होते हैं यह शब्द, देश की विभिन्न बोलियों से लिए जाते हैं, देशज या देसी शब्द कहलाते हैं

 जैसे:-   पगड़ी, अंगोछा, लोटा, लुटिया, झाड़ू, टांग, पेट, टेंट, खिड़की, जंगला, झरोखा, चीनी, चासनी, पगड़ी, फावड़ा,, गड़बड़, खड़ाऊ इत्यादि

विदेशी शब्द:- वे शब्द जो विदेशी भाषा के शब्द होते हैं यह शब्द, विभिन्न देशों की भाषाओं से लिए गए हैं, विदेशज या विदेशी और आगत शब्द कहलाते हैं

(1) अंग्रेजी से आगत शब्द:- डॉक्टर, कॉलेज, स्कूल, रेडियो, क्रिकेट, पर्स, कोर्ट, कर्फ्यू, टेलिविजन, टिकट, टीम, मोटर, यूनियन, पॉलिसी, पुलिस, टैक्सी, पेन, पेपर, गैस, इंजन, कमीशन, कॉपी, कॉलोनी, पार्टी, डायरी, मैडम, स्कूटर इत्यादि
(2) पुर्तगाली से आगत शब्द:- ऑलपिन, अलमारी, कनस्तर, कप्तान, गोदाम, नीलम, पादरी, साबुन, बाल्टी, संतरा, कमरा, गमला, तोलिया, काजू इत्यादि
(3) फारसी से आगत शब्द:- कागज, बादाम, दुकान, टॉर्च ,फौज, गिरफ्तार, दरोगा, जमीन, जनाना, अचार, शादी, आसमान, नमक, शराब इत्यादि
(4) अरबी से आगत शब्द:- अदालत, फकीर, वकील, जुर्माना, ताकत, हवा, सुबह, तूफान, तारीख, कुर्सी, आदमी, औरत इत्यादि
(5) तुर्की से आगत शब्द:- चम्मच, कालीन, चाकू, कैंची, कुर्ता, लाश, चेचक इत्यादि
(6) चीन से आगत शब्द:- चाय, लीची इत्यादि
संकर शब्द:- दो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों से मिलकर बने शब्द, संकर शब्द कहलाते हैं
जैसे:- टिकट+ घर   अंग्रेजी हिंदी
     रेल+गाड़ी     अंग्रेजी हिंदी
     नेक+चलन    फारसी हिंदी
     सजा+प्राप्त    फारसी हिंदी
     बे+कायदा     फारसी अरबी
     नेक+नियत    फारसी अरबी
     उद्योग+पति   संस्कृत हिंदी
     रेल+यात्री     हिंदी संस्कृ

देशज एवं विदेशी शब्द का वीडियो देखने के लिए आप मेरे यूट्यूब चैनल कि इस लिंक पर जाएं
https://www.youtube.com/watch?v=LbKnyhq93bU&t=93s
    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें