पर्यायवाची शब्द - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

मंगलवार, 18 जून 2019

पर्यायवाची शब्द


             पर्यायवाची शब्द
                                       हमारे हिंदी भाषा इतनी समृद्धशाली है की उसमें एक ही अर्थ को प्रकट करने के लिए अनेक शब्द हैं अतः हम कह सकते हैं कि जो शब्द समान अर्थ दे बे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैंaA
परिभाषा:- वे शब्द समूह जो एक ही अर्थ को प्रकट करते हैं पर्यायवाची शब्द कहलाते हैंA
       कुछ प्रमुख पर्यायवाची निम्न प्रकार हैA
  अंश- भाग, हिस्सा, टुकड़ा, अंग, अवयव
  अंधेरा - तम, तिमिर, अंधकार, तमस
  अग्नि - आग, अनल, पावक, धूमकेतु
  अमृत - सुधा, पीयूष, अमी, अमिय
  अश्व - घोड़ा,तुरंग, हय, बाजि
  अहंकार - अभिमान, घमंड, दंभ, दर्प
  अतिथि - आगंतुक, मेहमान, पाहुना, अभ्यागत
  अनुचर - सेवक, दास, नौकर, परिचारक
  अनुपम - अपूर्व, अनोखा, अनूठा, निराला,   अभूतपूर्व
  असुर - दानव, दैत्य, राक्षस, निशाचर
  आकाश - व्योम, अंतरिक्ष, नभ, आसमान
  आंख - लोचन, विलोचन, नेत्र, नयन
  इच्छा - आकांक्षा, कामना, चाह, अभिलाषा
  इंद्र - देवराज, देवेश, देवेंद्र, सुरेश
  उन्नति - उत्थान, उत्कर्ष, विकास, प्रगति
  उधान - उपवन, वाटिका, बाग, बगीचा
  कपड़ा - वस्त्र, वसन, चीर, पट
  कमल - शतदल, सरोज, जलज, नलिन
  कृष्णा - केशव, माधव, गोपाल, गोविंद
  कोयल - पिक, कोकिल, वसंत, दूत
  गंगा - भागीरथी, सुरनदी, सुरसरि, सुरसरिता
  गणेश - गजानन, गणपति, विनायक, लम्बोदर
  ग्रीष्म - गर्मी, ताप, निदाध, घाम
  घर - भवन, सदन, धाम, आवास
  चांद - चंद्रमा, मयंक, इंदु, विधु
  जल - पानी, नीर, तोय, सलिल
  तालाब - सर, सरोवर, ताल, पुष्कर
  दिन - वासर, दिवस, वार, दिवा
  दुख - कष्ट, पीड़ा, क्लेश, वेदना
  दुर्गा - कल्याण, जगदंबा, काली, चंडी
  देवता - देव, अमर, सुर, निर्जर
  धन - अर्थ, लक्ष्मी, श्री, द्रव्य
  नदी - सरिता, सरि, तरंगिणी, आपगा
  नारी - महिला, स्त्री, कामिनी, अबला
  नोका - नाव, तरिणी, तरी, बेड़ा
  पत्थर - पाषाण, पाहन, अश्म, प्रस्तर
  पत्नी - भार्य, वधू, प्रिया, स्त्री
  पर्वत - गिरी, महिधर, अचल, नग
  पवन - वायु, अनिल, वात, हवा
  पवित्र - पावन, निर्मल, शुद्ध, पूत
  पक्षी - खग, नभचर, शकुनी, विहग
  पुत्री - बेटी, तनुजा, सुता, तनया
  प्रकाश - रोशनी, प्रभा, चमक, उजाला
  पृथ्वी - धरा, भूमि, महि, धरती
  प्रेम - स्नेह, अनुराग, राग, प्रीति
  बालक - बाल, शिशु, बच्चा, लड़का
  बादल - मेघ, जलधर, नीरद, धन
  बहुत - प्रचुर, अति, अमित, पर्याप्त
  बिजली - तड़ित, चपला, चंचला, दामिनी
  महादेव - शंकर, रूद्र, महेश, शिव

अगर आपको पर्यायवाची शब्द का वीडियो देखना है, तो मेरे यूट्यूब चैनल पर जावे जिसकी लिंक मैंने इसमें दी है   https://www.youtube.com/watch?v=gYKcjMe0gjc

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें