सर्वनाम - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

सर्वनाम



                                                                    


सर्वनाम शब्द (सर्व+नाम) से मिलकर बना है सर्व माने सभी,  नाम माने संज्ञा
इसका मतलब वे सभी शब्द जो, संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किए जाते हैं।  वह सर्वनाम कहलाते हैं

परिभाषा:- संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं
उदाहरण:-
(1) राघव अभी आया था वह कह रहा था कि मैच आज होगा
(2) गंगा एक पवित्र नदी है वह उत्तर भारत में बहती है
(3) लड़का सो रहा है वह अभी-अभी सोया है
 उपरोक्त उदाहरणों में 'वह' राघव, गंगा, और लड़का सभी के लिए प्रयुक्त हो रहा है।
हिंदी में कुल सर्वनाम 11 है जैसे- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, क्या, कोन आदि
सर्वनाम के भेद:-
(1) पुरुषवाचक सर्वनाम
(2) निजवाचक सर्वनाम
(3) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(4) संबंधवाचक सर्वनाम
(5) निश्चयवाचक सर्वनाम
(6) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

(1) पुरुषवाचक सर्वनाम:- किसी व्यक्ति विशेष के बदले बोले जाने वाले शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं (इसमें वक्ता एवं श्रोता और जिसके बारे में कहा जाता है, उसके लिए प्रयुक्त शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम होते हैं)
उदाहरण:- मैंने तुमसे कहा कि वह कल आएगा
उपरोक्त वाक्य में 'मैंने' उत्तम पुरुष सर्वनाम, 'तुमसे' मध्यम पुरुष सर्वनाम और 'वह' अन्य पुरुष सर्वनाम है
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के हैं
(1) उत्तम पुरुष सर्वनाम
(2) मध्यम पुरुष सर्वनाम
(3) अन्य पुरुष सर्वनाम

(1) उत्तम पुरुष सर्वनाम:- जो शब्द (वक्ता) बात कहने वाले व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाते हैं उत्तम पुरुष सर्वनाम होते हैं
उदाहरण:- मैं कल रहा हूं
        हम कानपुर आएंगे
इन उदाहरणों में वक्ता मैं और हम शब्द को अपने लिए प्रयोग कर रहा है इसलिए यह उत्तम पुरुष सर्वनाम है

(2) मध्यम पुरुष सर्वनाम:- कोई भी वक्ता जिस व्यक्ति से अपनी बात कहता है उस व्यक्ति के लिए जिस शब्द का प्रयोग करता है वह मध्यम पुरुष सर्वनाम कहलाता है
उदाहरण:- () तुम कब रहे हो?
                 () आप भोजन कर लो
                () तू कहां गया था
इन उदाहरणों में तुम, आप, तू मध्यम पुरुष सर्वनाम है

(3) अन्य पुरुष सर्वनाम:- कोई भी वक्ता अन्य व्यक्ति के विषय में बात करता है, उस व्यक्ति के लिए प्रयुक्त सर्वनाम अन्य पुरुष सर्वनाम कहलाते हैं
जैसे:- वह, यह, बे आदि
उदाहरण:- () बे कौन थे?
                 () वह कब आया था?
                () यह कौन व्यक्ति है?
उपर्युक्त उदाहरणों में बे, वह, यह अन्य पुरुष सर्वनाम है

(2) निजवाचक सर्वनाम:- जो सर्वनाम वाक्य के कर्ता के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं
उदाहरण:- मैं स्वयं वहां गया
                तुम अपने आप सब काम कर लेना
इन उदाहरणों में स्वयं, अपने आप निजवाचक सर्वनाम है

(3) प्रश्नवाचक सर्वनाम:- किसी भी प्रश्न पूछने के लिए जिन सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है, उनको प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं
उदाहरण:- कौन बदमाशी कर रहा है?
                 किसने मोहन को पीटा?
इन उदाहरणों में कौन, किसने प्रश्नवाचक सर्वनाम है

(4) संबंधवाचक सर्वनाम:- संज्ञा और सर्वनाम का संबंध बताने वाले शब्द संबंधवाचक सर्वनाम होते हैं
उदाहरण:- यह वही कलम है जो मैंने कल दिया था
इस उदाहरण में 'जो' शब्द संबंधवाचक सर्वनाम है

(5) निश्चयवाचक सर्वनाम:- बे सर्वनाम शब्द जिनसे किसी निश्चित वस्तु का बोध होता है, निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं
उदाहरण:- यह आदमी अच्छा है
                 वह खराब लड़का है
इन उदाहरणों में यह, वह शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम है

(6) अनिश्चयवाचक सर्वनाम:- बे सर्वनाम शब्द जिनसे किसी निश्चित वस्तु का बोध हो अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं
उदाहरण:- कोई वहां पर खड़ा था
               कुछ मुझे भी दे दो
उपरोक्त उदाहरणों में कोई, कुछ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है
आपको वचन का वीडियो देखना है तो इस लिंक पर क्लिक करें...
https://youtu.be/BSf1_KMrLCA
       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें