कक्षा 10 (पद) पाठ 2 प्रश्न और उत्तर (वात्सल्य भाव) - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

सोमवार, 29 जून 2020

कक्षा 10 (पद) पाठ 2 प्रश्न और उत्तर (वात्सल्य भाव)


 
 

प्रश्न 1 सखी प्रातः काल किसके द्वार पर जाती है?
उत्तर- सखी प्रातः काल अयोध्या नरेश राजा दशरथ के द्वार पर जाती है
प्रश्न 2 बालक राम किस वस्तु को मांगने का हट करते हैं?
उत्तर- बालक राम, चंद्रमा को मांगने का हट करते हैं
प्रश्न 3 बच्चे की आंखों की तुलना किससे की गई है?
उत्तर- बच्चों की आंखों की तुलना तितली के पंखों से की गई है
प्रश्न 4 तुलसीदास जी के मन मंदिर में सदैव कौन बिहार करता रहता है?
उत्तर- तुलसीदास जी के मन मंदिर में अयोध्या नरेश दशरथ के चारों पुत्र बिहार करते रहते हैं
प्रश्न 5 माताएं बालक राम की कौन-कौनसी चेष्टाओ से प्रसन्न होती हैं?
उत्तर- माताएं बालक राम की चंद्रमा को मांग करने की, कभी-कभी परछाई से डरने की ओर कभी करताल बजाकर नाचने की चेष्टाओ से प्रसन्न होते हैं
प्रश्न 6 बालक राम का मुख्य सौंदर्य कैसा है?
पत्थर- बालक राम का मुख्य सौंदर्य अरविंद पुष्प जैसा शोभित हो रहा है
प्रश्न 7 बच्चे के रेशमी बालों को कवि अपनी हथेलियों से क्यों स्पर्श करना नहीं चाहता है?
उत्तर- बच्चे के रेशमी बालों को कवि अपनी विवाई वाली पथरीली हथेलियों से इसलिए स्पर्श नहीं करना चाहता है क्योंकि बालक को जीवन की कठोरताओ एवं संघर्षों का ज्ञान हो जाएगा और उससे नन्हे शिशु का कोमल मन खिन्न हो जाएगा
प्रश्न 8 तुलसीदास ने बालक राम के किस स्वभाव का चित्रण किया है?
उत्तर- तुलसीदास ने बालक राम के विभिन्न स्वभाव का चित्रण किया है कभी तो राम चंद्रमा को पाने की हट करते हैं, कभी अपनी परछाई को देख कर डर जाते हैं, कभी करताल बजाकर नाचते हैं, कभी गुस्सा करके एवं किसी वस्तु को पाने की जिद पर अड़ जाते हैं
प्रश्न 9 तुलसीदास ने बाल हट का स्वाभाविक चित्रण किया है? इस उक्ति को पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए?
उत्तर- संसार में तीन हठ प्रसिद्ध हैं- बालहठ, स्त्रीहठ और राजहठ बालहठ से अभिप्राय है, कि बालक के मुख से जो बात निकल जाती है उसे ही वह पूरा करना चाहता है चाहे वह संभव हो या असंभव तुलसीदास ने राम की इस हठ को कि मैं तो आकाश में दिखाई देने वाला चंद्रमा लूंगा इसी श्रेणी में लिया है तुलसी ने यह भी वर्णन किया है कि जिसके लिए  बे अड जाते हैं, उसी को लेकर मानते हैं
अगर आपको इस प्रश्न उत्तर की वीडियो देखना है, तो इस लिंक पर क्लिक करें...
https://youtu.be/oWZVPsetijA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें