कृतिका भाग 2 कक्षा-10 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

बुधवार, 30 जून 2021

कृतिका भाग 2 कक्षा-10 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)


 


पाठ 1 - माता का आँचल                       

प्रश्न-1.लेखक के पिता उन्हें प्यार से क्या बुलाते थे?

(क) भोलानाथ    (ख) प्यारेलाल

(ग) बाबू            (घ)इनमें से को ई नहीं

उत्तर-(क) भोलानाथ

प्रश्न-2.लेखक के बाबूजी किसका पाठ करते थे?

(क) गीता का          (ख) शिव का

(ग) रामायण का     (घ) विष्णु का

उत्तर-(ग) रामायण का

प्रश्न-3.पूजा-पाठ करने के बाद लेखक के पिता कितनी बार राम-नाम लिखते थे?

(क) दो सौ बार         (ख) पाँच सौ बार

(ग) पचास बार         (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) पाँच सौ बार

प्रश्न-4.लेखक के पिता गंगा जी में मछलियों को क्या खिलाते थे?

(क) रोटियाँ               (ख) चावल

(ग) मकई के दाने      (घ) आटे की गोलियाँ

उत्तर-(घ) आटे की गोलियाँ

प्रश्न-5.किसके हाथ से खाने पर बच्चों का पेट भरता है?

(क) पिता के       (ख) दादी के

(ग) माँ के           (घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर-माँ के 

प्रश्न-6.बचपन में लेखक किसके साथ भोजन किया करते थे?

(क) माँ के साथ        (ख) पिता के साथ

(ग) बहन के साथ     (घ) भाई के साथ

उत्तर-(ख) पिता के साथ

प्रश्न-7.बारिश खत्म होते ही बाग़ में क्या दिखने लगे?

(क) साँप          (ख) पक्षी

(ग) हरे पत्ते       (घ) बिच्छू

उत्तर- (घ) बिच्छू

प्रश्न-8.बचपन में लेखक और उनके साथियों के खेल किसके जैसे हुआ करते थे?

(क) नाटकों के         (ख) कहानियों के

(ग) कविताओं के     (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-क) नाटकों के

प्रश्न-9.लेखक के दोस्तों में सबसे ढीठ कौन था?

(क) लेखक       (ख) भोला

(ग) बैजू            (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) बैजू

प्रश्न-10.लेखक और उनके दोस्त रोते-चिल्लाते बेतहाशा क्यों भागे?

(क) भूत के डर से            (ख) साँप के डर से

(ग) शिक्षक के मार से       (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) साँप के डर से

  

पाठ 2 - जॉर्ज पंचम की नाक

प्रश्न-1.इंग्लैंड की रानी किसके साथ हिंदुस्तान पधारने वाली थीं?

(क) पिता के साथ        (ख) भाई के साथ

(ग) पति के साथ         (घ) परिवार के साथ

उत्तर-(ग) पति के साथ

प्रश्न-2.इंग्लैंड की अखबारों की कतरनें किन अखबारों में छपती थीं?

(क) अमेरिकी        (ख) भारतीय

(ग) जापानी           (घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर-(ख) भारतीय

प्रश्न-3.जॉर्ज पंचम की मूर्ति में क्या गायब थी?

(क) नाक         (ख) कान

(ग) आँख         (घ) पैर

उत्तर-(क) नाक  

प्रश्न-4.जॉर्ज पंचम की लाट की नाक लगाने के लिए किसे बुलाया गया?

(क) चित्रकार को       (ख) कुम्हार को

(ग) मूर्तिकार को       (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) मूर्तिकार को 

प्रश्न-5.इंग्लैंड की रानी के स्वागत की तैयारी कहाँ चल रही थी?

(क) मुंबई में            (ख) दिल्ली में

(ग) गुजरात में        (घ) लखनऊ में

उत्तर-(ख) दिल्ली में

प्रश्न-6.मूर्तिकार किस मामले में लाचार था?

(क) कपड़ों के      (ख) घर के

(ग) भोजन के       (घ) पैसों के

उत्तर-(घ) पैसों के

प्रश्न-7.जॉर्ज पंचम की नाक लगाने के लिए किनकी मूर्तियों से नाक उतारने की बात हुई?

(क) भगवान की      (ख) नेताओं की

(ग) देवताओं की     (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) नेताओं की

प्रश्न-8.मूर्तिकार के पास किसकी खोई हुई नाक का नाप था?

(क) जॉर्ज पंचम की       (ख) नेताओं की

(ग) रानी की                 (घ) बच्चों की

उत्तर-(क) जॉर्ज पंचम की  

प्रश्न-9.जॉर्ज पंचम की नाक कैसी थी?

(क) छोटी       (ख) लंबी

(ग) बड़ी        (घ) चौड़ी

उत्तर-(ग) बड़ी

प्रश्न-10.बिहार सेक्रेटरिएट के सामने किनकी मूर्तियाँ स्थापित हैं?

(क) नेताओं की         (ख) बच्चों की

(ग) शिव की              (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) बच्चों की

 

पाठ 3 - साना साना हाथ जोड़ि....

प्रश्न-1.लेखिका ने सुबह की प्रार्थना के बोल किससे सीखे थे?

(क) पिताजी से     (ख) नेपाली युवती से

(ग) माँ से             (घ) दादाजी से

उत्तर-(ख) नेपाली युवती से

प्रश्न-2.हिमालय की तीसरी सबसे बड़ी चोटी कौन है?

(क) धौलागिरी      (ख) माउंट एवरेस्ट

(ग) अन्नपूर्णा        (घ) कंचनजंघा

उत्तर-(घ) कंचनजंघा

प्रश्न-3.यूमथांग में किसी बुद्धिस्ट की मृत्यु पर कितनी श्वेत पताकाएँ फहराई जाती हैं?

(क) एक सौ             (ख) एक सौ आठ

(ग) एक सौ दस      (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) एक सौ आठ

प्रश्न-4.लेखिका ने यात्रा के दौरान दुकानों पर किसकी तस्वीर देखी थी?

(क) दलाई लामा की         (ख) बुद्ध की

(ग) पक्षियों की                 (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) दलाई लामा की

प्रश्न-5.पहाड़ी औरतें पत्थरों पर बैठीं क्या कर रही थीं?

(क) गाना गा रही थीं        (ख) खाना खा रही थीं

(ग) पत्थर तोड़ रही थीं      (घ) बातें कर रही थीं

उत्तर-(ग) पत्थर तोड़ रही थीं

प्रश्न-6.लायुंग में लोगों की जीविका का साधन क्या है?

(क) पहाड़ी आलू              (ख) धान की खेती

(ग) दारू का व्यापार        (घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर-(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न-7.सिक्किम में स्नो-फॉल कम होने का क्या कारण है?

(क) कम ठंड          (ख) प्रदूषण

(ग) अधिक धूप        (घ) अधिक बारिश

उत्तर-(ख) प्रदूषण

प्रश्न-8.खतरनाक रास्तों के एहसास ने किसे मौन कर दिया था?

(क) लेखिका को      (ख) बच्चों को

(ग) औरतों को         (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) लेखिका को

प्रश्न-9.कटाओ के करीब आते ही क्या दिखाई देने लगे?

(क) हरे-भरे पेड़                (ख) सुंदर पक्षी 

(ग) बर्फ से ढके पहाड़       (घ) जलप्रपात

उत्तर-(ग) बर्फ से ढके पहाड़

प्रश्न-10. सैलानी कहाँ लेटकर हर लम्हे की रंगत कैमरे में कैद कर रहे थे?

(क) नदी के किनारे         (ख) बर्फ पर

(ग) पार्क में                   (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) बर्फ पर

 

 पाठ 4 - एही ठैयाँ झुलनी....

प्रश्न-1.दुलारी ने किसे आने से मना किया था?

(क) माँ को        (ख) टुन्नू को

(ग) बेटे को        (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) टुन्नू को

प्रश्न-2.होली के अवसर पर टुन्नू ने दुलारी को तोहफे में क्या दिया?

(क) बर्तन        (ख) गहने

(ग) चूड़ियाँ      (घ) खद्दर की साड़ी

उत्तर-(घ) खद्दर की साड़ी

प्रश्न-3.दुलारी टुन्नू से कितने दिन पहले मिली थी?

(क) दस दिन       (ख) छह माह

(ग) एक साल       (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) छह माह

प्रश्न-4.दुलारी का पेशा क्या था?

(क) गाना                  (ख) नाचना

(ग) दुकान चलाना      (घ) खेती करना

उत्तर-(क) गाना

प्रश्न-5.फेंकू सरदार दुलारी के लिए क्या लेकर आया था?

(क) साड़ी         (ख) कमीज

(ग) धोतियाँ        (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) धोतियाँ 

प्रश्न-6.किसने होली पर साड़ी देने का वादा किया था?

(क) टुन्नू ने           (ख) फेंकू सरदार ने

(ग) शर्माजी ने      (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) फेंकू सरदार ने

प्रश्न-7.टुन्नू को किसने मार डाला था?

(क) डाकुओं ने         (ख) फेंकू सरदार ने

(ग) पुलिस ने            (घ) गोरे सिपाहियों ने

उत्तर-(घ) गोरे सिपाहियों ने

प्रश्न-8.झींगुर किसके मरने की खबर लेकर आया था?

(क) टुन्नू के         (ख) दुलारी के

(ग) भोला के      (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) टुन्नू के

प्रश्न-9.आंदोलनकारी जलाने के लिए किन वस्त्रों का संग्रह कर रहे थे?

(क) सूती वस्त्रों का           (ख) पुराने वस्त्रों का

(ग) विदेशी वस्त्रों का        (घ) नए वस्त्रों का

उत्तर-(ग) विदेशी वस्त्रों का

प्रश्न-10.टुन्नू के मन में दुलारी के प्रति कैसी भावना थी?

(क) द्वेष        (ख) प्रेम

(ग) ईर्ष्या       (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) प्रेम

 

 पाठ 5 - मैं क्यों लिखता हूँ?

 प्रश्न-1.लेखक अपनी आंतरिक विवशता को किस प्रकार समझ पाते हैं?

(क) पढ़कर       (ख) गाकर

(ग) लिखकर       (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) लिखकर

प्रश्न-2.लेखक किस विषय के विद्यार्थी रहे हैं?

(क) गणित       (ख) विज्ञान

(ग) हिंदी         (घ) संस्कृत

उत्तर-(ख) विज्ञान

प्रश्न-3.लेखक को कहाँ जाने का अवसर मिला?

(क) चीन           (ख) अमेरिका

(ग) श्रीलंका        (घ) जापान

उत्तर- (घ) जापान

प्रश्न-4.किसी घटना को मन ही मन पूरी भावना से अनुभव करना क्या कहलाता है?

(क) अनुभूति-प्रत्यक्ष    (ख) प्रतिभूति-प्रत्यक्ष

(ग) अनंत-अनुभूति     (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) अनुभूति-प्रत्यक्ष

प्रश्न-5.हिरोशिमा के अस्पताल में वर्षों से किससे पीड़ित लोग कष्ट झेल रहे थे?

(क) बीमारी से                    (ख) गरीबी से

(ग) रेडियोधर्मी पदार्थ से     (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) रेडियोधर्मी पदार्थ से

प्रश्न-6.हिरोशिमा में पत्थर पर छपी मानव-छाया को देखकर लेखक ने क्या लिखा?

(क) कहानी       (ख) कविता

(ग) लेख            (घ) नाटक

उत्तर-(ख) कविता

प्रश्न-7.हिरोशिमा की घटना किसका भयानक दुरूपयोग है?

(क) गणित का          (ख) हथियारों का

(ग) विज्ञान का           (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) विज्ञान का

प्रश्न-8.लेखक ने अपने आपको किस घटना का भोक्ता महसूस किया?

(क) हिरोशिमा का परमाणु-विस्फोट     (ख) मुंबई का बम-विस्फोट

(ग) इराक पर आक्रमण                       (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क) हिरोशिमा का परमाणु-विस्फोट

प्रश्न-9.लेखक किससे मुक्त होने के लिए लेखन का कार्य करता है?

(क) गरीबी                 (ख) बेरोजगारी

(ग) जिम्मेदारी           (घ) आंतरिक विवशता

उत्तर-(घ) आंतरिक विवशता

प्रश्न-10.लेखक ने ‘हिरोशिमा’ नामक कविता कहाँ लिखी?

(क) जापान में           (ख) चीन में

(ग) भारत में            (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ग) भारत में  

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें... 

https://youtu.be/BSdn8fTLG_Q

1 टिप्पणी:

  1. Casino Slots for Real Money - Casino Reviews and Ratings
    Casino 생활바카라 Slots is one of the leading casinos offering a wide variety of online casino gta 카지노 games, 벳 365 코리아 먹튀 which is why the site has been around for 비트 카지노 over 20 years. 힘 숨찐 챌린지 The

    जवाब देंहटाएं