एमपी बोर्ड परीक्षा कक्षा-10 हिंदी विशिष्ट
{50} महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न
1. विनय के पद लिखने वाले कवि हैं-
1 कबीर दास 2 जयशंकर प्रसाद
3 सूरदास 4 जायसी
उत्तर- सूरदास
2. राम की बाल छवि और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन हुआ है-
1 कवितावली में 2 विनय के पद
3 कामायनी 4 पंचवटी
उत्तर- कवितावली में
3. सखी ठगी-सी रह गई-
1 राम को देखकर 2 ग्वाले को देखकर
3 राधिका को देख कर 4 हनुमान को देखकर
उत्तर- राम को देखकर
4. सूरदास भक्त थे-
1 शिव के 2 राम के
3 कृष्ण के 4 ब्रह्मा के
उत्तर- कृष्ण के
5. वीरों का कैसा हो बसंत रचना है-
1 महादेवी वर्मा की 2 रत्नाकर की
3 सुभद्रा कुमारी चौहान की 4 मैथिलीशरण गुप्त की
उत्तर- सुभद्रा कुमारी चौहान की
6. कवि ने बादलों को कहां खिलते देखा है-
1 अमल धवल गिरि पर 2 तालाब में
3 चट्टानों में 4 बागों में
उत्तर- अमल धवल गिरि पर
7. हिमालय की झीलों में कवि नागार्जुन ने किसे तैरते हुए देखा है-
1 मछली को 2 बतख को
3 हंसों को 4 नारी को
उत्तर-हंसों को
8. हिमालय से क्या आ रही है?
1 पुकार 2 डकार
3 दुत्कार 4 चित्कार
उत्तर- पुकार
9. बूढ़े किसान ने राष्ट्रपति को उपहार में भेंट किया-
1 फल 2 मिठाई
3 रुपया 4 शहद
उत्तर- शहद
10. देश भक्तिबोध को चोट पहुंचती है-
1 खेती न करने से 2 देश की निंदा करने से
3 चोरी करने से 4 कुछ काम न करने से
उत्तर- देश की निंदा करने से
11. कृष्ण द्वैपायन को देश किस नाम से जानता है-
1 श्री कृष्णा 2 महर्षि परशुराम
3 महर्षि वेदव्यास 4 महर्षि दयानंद
उत्तर- महर्षि वेदव्यास
12. गेहूं और गुलाब निबंध में गेहूं प्रतीक है-
1 अमीर का 2 गरीब का
3 श्रमिक का 4 विलासिता का
उत्तर- श्रमिक का
13.‘गेहूँ और गुलाब’ निबन्ध है-
1 ललित 2 विचारात्मक
3 वर्णनात्मक 4 राजनीतिक
उत्तर- ललित
14. लोक संस्कृति का जन्म हुआ-
1 शहरों में 2 गांव में
3 कस्बा में 4 विद्यालय में
उत्तर- गांव में
15. किसान के भेष में गाड़ी पर बैठा था-
1 दीनानाथ 2 सुजान सिंह
3 प्रताप सिंह 4 गजानंद
उत्तर- सुजान सिंह
16. देवगढ़ के पुराने दीवान थे-
1 शिव सिंह 2 अभय सिंह
3 सुजान सिंह 4 मोहन सिंह
उत्तर- सुजान सिंह लेकिन
17. सूर के पदों की भाषा है-
1 ब्रज 2 अवधी
3 हिंदी 4 बुंदेलखंडी
उत्तर- ब्रज
18. तुलसीदास का लोकप्रिय ग्रंथ है-
1 पार्वती मंगल 2 रामचरितमानस
3 प्रतिध्वनी 4 आकाशदीप
उत्तर- रामचरितमानस
19. सुभद्रा कुमारी चौहान मूलतः कवियत्री हैं-
1 भक्ति रस की 2 वीर रस की
3 श्रृंगार रस की 4 शांत रस की
उत्तर- वीर रस की
20. आधुनिक मीरा कहा जाता है-
1 सुभद्रा कुमारी चौहान 2 महादेवी वर्मा
3 उषा प्रियंवदा 4 मीराबाई
उत्तर- महादेवी वर्मा
21. कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर ने लिखे हैं-
1 निबंध 2 नाटक
3 उपन्यास 4 ऐतिहासिक घटनाक्रम
उत्तर- निबंध
22. भगिनी निवेदिता पर लिखे गए संस्मरण के लेखक हैं-
1 डॉ श्यामसुंदर दुबे 2 डॉ जितेंद्र अग्रवाल
3 अजहर हाशमी 4 भवानी प्रसाद मिश्र
उत्तर- अजहर हाशमी
23. युधिष्ठिर ने एक भाई जीवित करवाया-
1 अर्जुन 2 भीम
3 नकुल 4 सहदेव
उत्तर- नकुल
24. हवा से भी तेज चलने वाला कौन है?
1 तितली 2 मन
3 मस्तिष्क 4 मक्खी
उत्तर- मन
25. रीतिकाल की रचनाओं का प्रधान रस है-
1 अद्भुत रस 2 वीर रस
3 शांत रस 4 श्रंगार रस
उत्तर- श्रंगार रस
26. जायसी किस काव्य धारा के कवि हैं-
1 राम भक्ति शाखा 2 कृष्ण भक्ति शाखा
3 प्रेम मार्गी 4 ज्ञानमार्गी
उत्तर- प्रेम मार्गी
27. द्विवेदी युग का महाकाव्य है-
1 रामचंद्रिका 2 कामायनी
3 प्रियप्रवास 4 कवितावली
उत्तर- प्रियप्रवास
28. मैथिलीशरण गुप्त की रचना है-
1 सुमन 2 पंचवटी
3 समर्पण 4 मंजूषा
उत्तर- पंचवटी
29. नई कविता युग का प्रारंभ हुआ-
(1) 1936 (2) 1850
( 3)
1943 (4) 1950
उत्तर- 1950
30 छायावादी युग के प्रवर्तक है-
1 जयशंकर प्रसाद 2 श्रीधर पाठक
3 सुमित्रानंदन पंत 4 रामचंद्र शुक्ल
उत्तर- जयशंकर प्रसाद
31. भारतेंदु युग के निबंधकार हैं-
1 प्रताप नारायण मिश्र 2 रामचंद्र शुक्ल
3 हजारी प्रसाद द्विवेदी 4 विद्यानिवास मिश्र
उत्तर- प्रताप नारायण मिश्र
32. किस पत्रिका के साथ ही हिंदी कहानी का जन्म माना जाता है?
1 सुदर्शन 2 इंदु
3 सरस्वती 4 प्रभा
उत्तर- सरस्वती
33. प्रेमचंद सम्राट माने जाते हैं-
1 कहानी के 2 उपन्यास के
3 निबंध के 4 नाटक के
उत्तर- उपन्यास के
34. पथभ्रष्ट मैं समास है-
1 संप्रदान तत्पुरुष 2 करण तत्पुरुष
3 अपादान तत्पुरुष 4 संबंध तत्पुरुष
उत्तर- करण तत्पुरुष
35. चौराहा में समास है-
1 द्वंद समास 2 तत्पुरुष समास
3 दिगु समास 4 अव्ययीभाव समास
उत्तर- दिगु समास
36. किस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं-
1 द्वंद समास 2 दिगु समास
3 बहुव्रीहि समास 4 तत्पुरुष समास
उत्तर- द्वंद समास
37. जो सब कुछ जानता हो-
1 जानकार 2 सर्वज्ञ
3 ज्ञानी 4 बहु ज्ञानी
उत्तर- सर्वज्ञ
38. ईश्वर पर विश्वास करने वाले को कहा जाता है-
1 ईश्वरीय 2 सेवक
3 आस्तिक 4 नास्तिक
उत्तर- आस्तिक
39. 'जो दूसरों का उपकार मानता है' उसके लिए एक शब्द-
1 उपकारी 2 खुद्दार
3 निठुर 4 कृतज्ञ
उत्तर- कृतज्ञ
40. ईश्वर पर विश्वास न करने वाले को कहा जाता है-
1 ईश्वरीय 2 सेवक
3 आस्तिक 4 नास्तिक
उत्तर- नास्तिक
41. अद्भुत रस का स्थाई भाव है-
1 रति 2 निर्वेद
3 विस्मय 4 शोक
उत्तर- विस्मय
42. श्रृंगार रस का स्थाई भाव है-
1 रति 2 निर्वेद
3 विस्मय 4 शोक
उत्तर- रति
43. रौद्र रस का स्थाई भाव है-
1 उत्साह 2 क्रोध
3 हंसी 4 शोक
उत्तर- क्रोध
44. जिन कारणों से स्थाई भाव तीव्र होते हैं,वे कहलाते हैं-
1 उद्दीपन विभाव 2 आलंबन विभाव
3 संचारी भाव 4 व्यभिचारी भाव
उत्तर- उद्दीपन विभाव
45. वर्णों की गणना पर रचे जाने वाले छंद कहलाते हैं-
1 मात्रिक छंद 2 मुक्तक छंद
3 वर्णिक छंद 4 गीतिका छंद
उत्तर- वर्णिक छंद
46. गीतिका छंद के प्रत्येक चरण में मात्राएं होती हैं-
(1) 24 (2) 26
(3) 28 (4) 32
उत्तर- 26
47. जहां अप्रस्तुत कथन के द्वारा प्रस्तुत का बोध हो वहां अलंकार होता है-
1 वक्रोक्ति 2 अतिशयोक्ति
3 विशेषोक्ति 4 अन्योक्ति
उत्तर- अन्योक्ति
48. 'श्री कृष्ण के सुन वचन अर्जुन क्रोध में जलने' लगे मैं कौन सा रस विद्यमान है-
1 हास्य रस 2 रौद्र रस
3 वीर रस 4 करुण रस
उत्तर- रौद्र रस
49. चौपाई में मात्राएं होती हैं-
(1) 24 (2) 26
(3) 28 (4) 16
उत्तर- 16
50. हरिगीतिका के प्रत्येक चरण में मात्राएं होती हैं-
(1) 24 (2) 26
(3) 28 (4) 32
उत्तर- 28
अगर आपको बहुविकल्पीय प्रश्नों का वीडियो देखना है तो इस लिंक पर क्लिक करें...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें