(क्रिया) - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

रविवार, 26 जुलाई 2020

(क्रिया)


                                  {क्रिया}
परिभाषा-जिन शब्दों से किसी काम का करना या होना पाया जाता है उन्हें क्रिया कहते हैं।
जैसे-मोहन पत्र लिखता है।
      लड़की पाठ पढ़ती है ।
उपरोक्त उदाहरणों में लिखता है, शब्द में लिखने का बोध होता है और पड़ती है, शब्द में पढ़ने का बोध होता है। इसलिए यह शब्द क्रिया शब्द है।
क्रिया के भेद-
(1) सकर्मक क्रिया
(2) अकर्मक क्रिया

(1)सकर्मक क्रिया- कर्ता के माध्यम से जिस क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है। वह सकर्मक क्रिया होती है।
जैसे-(1)रवि पत्र लिखता है ।
       (2)राजेश गेंद से खेलता है।
इन वाक्यों में क्रमश लिखता है, खेलता है क्रिया सकर्मक है ।

(2)अकर्मक क्रिया- जिस क्रिया का प्रभाव कर्ता तक ही सीमित हो वह क्रिया अकर्मक होती है।
जैसे-(1)वह खाता है ।
       (2)वह पढ़ता है ।
इन वाक्यों में खाता है, पढ़ता है, क्रियाओं का प्रभाव उनके कर्ता वह तक ही सीमित रहता है। अतः यह अकर्मक क्रिया है।
अगर आपको क्रिया का वीडियो देखना है तो इस लिंक पर क्लिक करें... 
https://youtu.be/oC75SnwDxZI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें