कक्षा 10 गध पाठ 3 (परंपरा बनाम आधुनिकता) प्रश्न और उत्तर - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

शनिवार, 4 जुलाई 2020

कक्षा 10 गध पाठ 3 (परंपरा बनाम आधुनिकता) प्रश्न और उत्तर


प्रश्न 1- परंपरा क्या है?
उत्तर - परंपरा एक गतिशील प्रक्रिया है एक से दूसरे को, दूसरे से तीसरे को तथा इसी तरह आगे को दिए जाने वाला क्रम परंपरा कहलाती है

प्रश्न 2- दो शताब्दी पूर्व किस तरह के नाटकों की रचना अनुचित जान पड़ती थी?
उत्तर - दो शताब्दी पूर्व दु:खांत नाटकों की रचना अनुचित जान पड़ती थी

प्रश्न 3- मनुष्य की महिमा किसे स्वीकार है?
उत्तर - मनुष्य की महिमा आधुनिक समाज को स्वीकार है

प्रश्न 4- भाषा की प्राप्ति किस प्रकार होती है?
उत्तर - भाषा की प्राप्ति हमें परंपरा के माध्यम से प्राप्त होती है

प्रश्न 5- नीति वाक्य में बुद्धिमान के विषय में क्या कहा गया है?
उत्तर - नीति वाक्य में बुद्धिमान के विषय में कहा गया है कि बुद्धिमान व्यक्ति एक पैर से खड़ा रहता है और दूसरे पैर से चलता है कहने का भाव यह है कि बुद्धिमान व्यक्ति परंपरा और आधुनिकता को मिलाकर चलता है

प्रश्न 6- आधुनिकता संप्रदाय का विरोध क्यों करती है?
उत्तर - आधुनिकता संप्रदाय का विरोध इसलिए करती है क्योंकि आधुनिकता गतिशील प्रक्रिया है, जबकि संप्रदाय स्थिति संरक्षक है

प्रश्न 7- परंपरा और आधुनिकता की तुलनात्मक व्याख्या कीजिए?
उत्तर - परंपरा और आधुनिकता दोनों ही गतिशील प्रक्रियाएं हैं दोनों में अंतर केवल यह है कि परंपरा यात्रा के बीच पड़ा हुआ अंतिम चरण है, जबकि आधुनिकता आगे बढ़ा हुआ गतिशील कदम है
इस प्रश्न और उत्तरों का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
https://youtu.be/cMhUTo29ycU

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें