excellence school enterance exam 2018-19 - हिंदी गुरु

Search Bar

Ads Here

बुधवार, 31 जनवरी 2018

excellence school enterance exam 2018-19

जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश चयन परीक्षा 2018-19 हेतु फॉर्म ऑनलाइन आवेदन  प्रारंभ
School Of Excellence और School Of Model में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु विद्यार्थियों को mponline कियोस्क के माध्यम से online आवेदन करना होगा। आवेदन के समय अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड होना अथवा आधार पंजीयन आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ दिनांक 18/01/2018 से हो चुकी है तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2018 निर्धारित की गई है।




परीक्षाशुल्क
सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र mponline कियॉस्क के माध्यम से ₹100 शुल्क भुगतान कर आवेदन किया जा सकता है।


Exam Date : SOE और SOM के लिए संयुक्त परीक्षा : 04 मार्च, 2018 रविवार 





परीक्षा केन्द्र
जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों और मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु संयुक्त ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन  दिनांक 04.03.2018 (रविवार) को प्रातः 9:45 बजे से 12:15 बजे तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों तथा विकासखंड मुख्यालय जहाँ मॉडल स्कूल स्थित है किया जाएगा। 



 पाठ्यक्रम (Syllabus) 


प्रश्नपत्र कुल 100 अंक का होगा तथा दो घण्टे का रहेगा। इस प्रश्नपत्र में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा स्वीकृत पाठ्यक्रम अनुसार कक्षा 8 वी स्तर का प्रश्न पत्र रहेगा।


क्र.      विषय      प्रश्न    अंक

1        

सामान्य ज्ञान     15      15

2         

पर्यावरण         15      15

3         

हिन्दी              15      15

4        

अंग्रेजी            15       15

5          

विज्ञान            20       20

6          

गणित            20        20

       

कुल अंक          100       100








पाठ्यक्रम का विवरण : -


1.
सामान्यज्ञान  -
समसामयिक सामान्य जानकारी, खेलकूद, पुरस्कार, मध्य प्रदेश की सामान्य जानकारी, कला एवं संस्कृति, लोक साहित्य एवं जनजातियाँ।

2.
पर्यावरण  -
पर्यावरण से आशय, पर्यावरण प्रदूषण के कारण, दुष्प्रभाव, जनसँख्या वृद्धि के कारण प्रभाव, औद्योगिक अपशिष्टों का प्रबंधन एवं विधियां।

3.
हिन्दी  -
हिन्दी भाषा की सामान्य जानकारी, शब्दकोश, विलोम शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, व्याकरण, वाक्य रचना, पर्यायवाची शब्द इत्यादि।

4.
अंग्रेजी  -
अंग्रेजी भाषा की सामान्य जानकारी, शब्दकोश,  शब्द  विलोम, व्याकरण, वाक्य रचना, एकवचन एवं बहुवचन, पार्ट ऑफ़ स्पीच इत्यादि।

5.
विज्ञान  -
ब्रह्माण्ड, वायुमण्डल, परमाणु की संरचना, पदार्थों का रूपांतरण, धातु एवं अधातु, कार्बन, प्रकाश, विद्युतधारा तथा चुम्बकत्व, ऊर्जा के सामान्य स्त्रोत, कोशिका, सूक्ष्म जीव व सामान्य रोग।


6.
गणित  -
वर्ग एवं वर्गमूल, घन एवं घनमूल, परिमेय घातांक, लाभ-हानि तथा बट्टा, चक्रवृद्धि ब्याज, सामान्य बैंक सुविधाएं, बीजीय सर्वसमिकाएँ, एक चर वाले समीकरण, समानांतर रेखाएं, वृत्त, चतुर्भुज एवं चतुर्भुज की रचना।

Online
आवेदन के लिए "आधार नम्बर" आवश्यक
School Of Excellence
और Model School में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन mpsos के माध्यम से किए जा सकते हैं, हम यहाँ आपको यह बता दें कि आवेदन के लिए आधार पंजीयन आवश्यक है, आधार नम्बर दर्ज करने पर OTP Generate होगी। OTP Verify होने पर आवेदन कर सकेंगे।



1 टिप्पणी: